Help Line: +91 9616042200 संपर्क का समय AM:10:00 बजे से PM 5:00 बजे तक रविवार अवकाश
Maa ki Mahima Charitable Trust
📞 +91 9616042200 संपर्क का समय AM:10:00 बजे से PM 5:00 बजे तक रविवार अवकाश  |  ✉️ info@mkmct.org

संस्था के नियम एवं विनियम (Rules & Regulations)

1. सदस्यता पात्रता (Membership Eligibility)

  1. उत्तर प्रदेश राज्य का कोई भी स्थायी निवासी जिसकी आयु 18 वर्ष से 65 वर्ष के मध्य हो, पंजीकरण के लिए पात्र है।
  2. आवेदक का मानसिक स्वास्थ्य अच्छा होना चाहिए तथा समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त नहीं होना चाहिए।
  3. आवेदक द्वारा ₹51 का एकमुश्त वार्षिक सहयोग दान देय होगा।

2. योगदान दायित्व (Contribution Obligations)

  1. प्रत्येक सक्रिय सदस्य को प्रत्येक अलर्ट चक्र में न्यूनतम ₹51 का योगदान सीधे लाभार्थी के खाते में भेजना होगा।
  2. योगदान भेजने के पश्चात रसीद का स्क्रीनशॉट अपने डैशबोर्ड पर 15 दिनों की अवधि में अपलोड करना अनिवार्य है।
  3. नियमित योगदान न करने की स्थिति में सदस्यता को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया जाएगा।

3. पीड़ित परिवार सहायता प्रक्रिया (Death Support Process)

  1. किसी सदस्य की आकस्मिक मृत्यु होने की दशा में, नामांकित व्यक्ति (Nominee) मृत्यु सहयोग के लिए आवेदन कर सकता है।
  2. नामांकित व्यक्ति द्वारा मृत्यु प्रमाण पत्र एवं बैंक खाता विवरण अपलोड किया जाना आवश्यक है।
  3. सत्यापन पूर्ण होने के बाद, समिति द्वारा निर्धारित सहयोग राशि सीधे नॉमिनी के खाते में स्थानांतरित की जाएगी।

4. बेटी कन्यादान उपहार प्रक्रिया (Wedding Support Process)

  1. कम से कम 1 वर्ष की निरंतर सक्रिय सदस्यता पूर्ण करने वाले सदस्य अपनी बेटी की शादी के लिए उपहार हेतु आवेदन कर सकते हैं।
  2. आवेदन के साथ शादी का कार्ड और बेटी के बैंक विवरण की प्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
  3. स्वीकृति के उपरांत लाभार्थी को विशिष्ट पूल रोटेशन चक्र (A से V) में लाभार्थी के रूप में सूची में रखा जाएगा।

5. अनुशासनात्मक नियम (Disciplinary Rules)

  1. झूठे दस्तावेज अथवा भुगतान की फर्जी रसीद सबमिट करने पर सदस्यता तुरंत और स्थायी रूप से निरस्त कर दी जाएगी।
  2. किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में ट्रस्ट बोर्ड का निर्णय अंतिम एवं सर्वोपरि होगा।